CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | नागल, एक सितंबर से शुरू हो रहे भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर खंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यशाला में विचार- विमर्श किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि देवबंद नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि एक सितंबर से शुरू होने जा रहा भारतीय जनता पार्टी सदस्य अभियान में सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। नागल मंडल अध्यक्ष हरीश त्यागी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि वह भाजपा की देश व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करें ताकि मिशन 2027 का लक्ष्य प्राप्त करने सहयोग मिल सके और संगठन मजबूत बने। कार्यशाला की अध्यक्षता चौधरी राजकुमार व  संचालन नरेंद्र राणा ने किया। कार्यशाला में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह, हरीश त्यागी, कपिल डाबर, दिनेश चौधरी, मुकेश माहेश्वरी, अरविंद शर्मा, दीपक त्यागी, विपिन त्यागी, अर्जुन सिंघल, अजय जैन, राजीव त्यागी, प्रधान बाबूराम, अरुण त्यागी, प्रवीण वालिया, सतीश तायल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।