दिनारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
लूट की घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को एक बाइक 2 मोबाइल और लूट में इस्तेमाल कट्टा सहित किया गिरफ्तार
CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS
शिवपुरी, शिवपुरी जिले के दिनारा थाना पुलिस ने 17 अगस्त को दो लोगों के साथ कट्टे की नोक पर लूट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए दो मोबाइल, दो बाइक , 1100 रुपये नगद और लूट में इस्तेमाल हुआ कट्टा मय राउंड के साथ बरामद किया है।
करैरा एसडीओपी शिवनारायण मुकाती ने बताया कि बम्हारी का रहने वाला संजीव जाटव अपने एक साथी के साथ सड़ गांव से अपने गांव बम्हारी लौट रहा था। तभी दिनारा पिछोर रोड पर डामरौनकला मरघट के सामने बाइक सवार बदमाशों ने दोनों के साथ कट्टे की नोक पर मारपीट कर उनके 2 मोबाइल बाइक और रुपये छीनकर भाग गए जिसकी शिकायत दिनारा थाना में दर्ज कराई गई थी। आज पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर लिया है।