मध्य प्रदेश भर में मोरेना के दिमनी सीट खास चर्चा में
रविंद्र सिंह तोमर ने कहा: भाजपा मुझसे भयभीत थी, वह जुगाड़ में लगी हुई थी कि मेरी टिकट कट जाए
CURATED BY – NARENDRA PRATAB SINGH SIKARWAR | CITYCHIEFNEWS
मोरेना, दिमनी | मध्य प्रदेश भर में चुनावी माहौल के बीच इन दिनों दिमनी की सीट खासी चर्चा का केंद्र बनी हुई है दिमिनी सीट से मध्य प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री मुरैना श्योपुर के सांसद नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव मैदान में है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस से वर्तमान विधायक रविंद्र सिंह तोमर भिडोसा भी चुनाव मैदान में पूरे प्रदेश भर की निगाहें दिमनी सीट पर टिकी हुई है इस बार यह देखने में मिल रहा है कि भाजपा ने पांच-पांच केंद्रीय मंत्री और सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा है इसी बीच दिमनी सीट पर भी नरेंद्र तोमर स्वयं चुनाव मैदान में कहीं ना कहीं इन सब से ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा भयभीत है उपरोक्त उदगार रविंद्र सिंह तोमर ने प्रेस को दिए साक्षात्कार में और हमारे ब्यूरो चीफ नरेंद्र सिकरवार से बात करते हुए कहा कि भाजपा मुझसे भयभीत थी वह जुगाड़ में लगी हुई थी कि रविंद्र तोमर का टिकट कट जाए कैसे भी करके लेकिन मैं एक जमीनी नेता हूं जनता से जुड़ा हुआ हूं सहज उपलब्ध हूं यदि ऐसा नहीं होता तो भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को चुनाव मैदान में ना उतरती लेकिन प्रजातंत्र है प्रजातंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है पर सोचने वाली बात है कि जो केंद्रीय मंत्री हैं वह विधायकी तक पर उतर आए। मैं जमीन से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता हूं नेट नहीं मैं एक सेवक हूं और दिमनी की जनता के लिए सहज उपलब्ध हू मैं तो अपनी और से केवल यही कहना चाहता हूं कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोई बाल ना बाकी हो सके जो जग बैरी होय, मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मेरे सामने चुनाव मैदान में कौन है मैं जनता से जुड़ा हुआ जमीनी कार्यकर्ता हूं मैं जनता जनार्दन पर विश्वास रखता हूं चेहरे तो आते जाते रहते हैं कोई बड़ा नहीं होता प्रजातंत्र में जनता बड़ी है और जनता ही फैसला देती है.