CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना प्रारंभ होने के साथ ही  सम्पूर्ण देश मे 266 अनुमत कार्य प्रारंभ हुए थे किंतु गत वर्ष तारीख 1/7/2024 को मध्यप्रदेश शासन द्वारा पत्र जारी करते हुए 266 अनुमत कार्यो में से केवल 24 कार्यो को ही नियमानुसार अनुमति जारी हुई है  जिससे सम्पूर्ण ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य प्रभावित हुए है। जिला पंचायत बालाघाट की विगत सम्पन्न हुई बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों की राष्ट्रीय स्तर पर मनरेगा से सम्बंधी इस मांग को उठाने की बात भी कही थी जिसे जिला पंचायत में विधायक प्रतिनिधि अनीस खान द्वारा सभी को आस्वासित किया गया था कि वे इस बात को पूर्व मुख्यमंत्री माननीय दिग्विजय सिंह जी (सांसद राज्यसभा) से अवगत कराएंगे फलस्वरूप मान दिग्गी राजा जी से नई दिल्ली में भेंट कर अवगत कराया गया जिस पर मान दिग्विजय सिंह जी ने मा शिवराज सिंह चौहान जी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को पत्र लिखकर बालाघाट जिले के जनप्रतिनिधियों की बात केंद्रीय मंत्रालय तक पहुँचाई।और राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अधिक से अधिक कार्य प्रारंभ करने व मजदूरों को अधिक कार्य देने की बात कही है।