उर्मिला हत्याकांड में 20 हजार का इनामी आरोपी अखिलेश सैनी ने की आत्महत्या?
रेलवे ट्रैक पर मिला शव
इंदौर। डाक विभाग में कार्यरत डाक सहायक उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। हत्या के मुख्य आरोपी और उर्मिला के पति अखिलेश सैनी का शव गंजबासौदा रेलवे ट्रैक पर मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
गंजबासौदा सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना इंदौर पुलिस को दी है। उर्मिला हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे अखिलेश सैनी की गिरफ्तारी के लिए संयोगितागंज थाना पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी का शव मिलने के बाद इस चर्चित हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया है।
इस घटनाक्रम से पहले उर्मिला सैनी के परिजन और डाक विभाग के कर्मचारियों ने सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की थी। उनका कहना था कि घटना के आठ दिन बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से कर्मचारियों और समाज में व्यापक आक्रोश था।
मुलाकात के दौरान उर्मिला की नाबालिग बेटी ने भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी। सांसद शंकर लालवानी ने पुलिस आयुक्त से चर्चा कर मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
अब आरोपी अखिलेश सैनी का शव मिलने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह आत्महत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड