Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन ने शनिवार को जिला अस्पताल के गेट पर एक घंटा धरना प्रदर्शन किया। जिला नर्सिंग एसोसिएशन की बबीता एवं पिंकी चौहान ने बताया  उन्होंने 3 जुलाई को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, इसलिए अब वे हड़ताल पर जा रहे है। नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन की वेतन विसंगति, पदोन्नति और पदों के सृजन सहित 10 सूत्रीय मांगे है।

यह रहेंगी मांगे

1. नर्सिंग संवर्ग के वेतन विसंगति को दूर कर अन्य अन्य प्रदेशों की भांति सेकेंड ग्रेड दिया जाए। पंदनाम नर्सिंग ऑफिसर वेतनमान ग्रेड-पे 2800 से बड़ा कर ग्रेड-पे 4200  किया जाए।

2. सीनियर नर्सिंग ऑफिसर / ट्यूटर की ग्रेड पे 3600 बढ़ा कर ग्रेड पे 4600 किया जाए।

3. मेट्रन ग्रेड पे 4200 से बढ़ा कर 4800 किया जाए। रात्रि कालीन आकस्मिक चिकित्सा भत्ता स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों को पांच सौ प्रति रात्रि दिया जाता है जबकि इनके साथ संलग्न नर्सेस व अन्य पैरामेडिकल कर्मचारीयों को भी 300 रुपये प्रति रात्री आकस्मिक चिकित्सा भत्ता दिया जाए।

4. प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग में स्वशासी अधिकारी कर्मचारियों के वर्ष 2018 के भर्ती नियमों में संशोधन किया जाये साथ ही भर्ती नियमों में संशोधन करते समय एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का सुझाव लिया जाए।

5. ग्वालियर और रीवा मेडिकल कॉलेज में जी.एन.एम. नर्सिंग को तीन और बी.एस.सी. नर्सिंग को चार वेतन वृद्धि दी गई है, जबकि अन्य मेडिकल कॉलेजों में नहीं दी गई है। विभाग द्वारा सौतेला व्यवहार किया गया है। ग्वालियर और रीवा मेडिकल कॉलेज की भांति अन्य शेष मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग ऑफिसर को तीन और चार वेतन वृद्धि दी जाए।

6. नर्सिंग स्टूडेंट का स्टॉयफण्ड 3000 रु. से बढ़ाकर 8000 रु. किया जाए।

7. नर्सिंग संवर्ग की पदोन्नति हेतु जब तक माननीय न्यायालय में निर्णय विचाराधीन है। ऐसी स्थिति में विभाग द्वारा पदोन्नति पद पर प्रभार के तौर पर प्रभारी बनाया जाए। नर्सिंग ट्यूटर के पद सृजित किए जाए।

8. शासकीय सेवा में सीधी भर्ती में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर चयन होने पर तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि एवं 70 प्रतिशत 60-प्रतिशत 90 प्रतिशत मानदेय नियम को निरस्त कर पूर्व की भांति यथावत रखा जाए। पुरानी पेंशन (ओ.पी.एस.) पूर्व की भांति लागू की जाए। इन मांगों को लेकर आज से चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है।