सिंघ नदी में धार महादेव के 52 साल बाद हुए दर्शन
स्थानीय श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक
CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS
शिवपुरी, शिवपुरी जिले की नरवर तहसील अन्तर्गत कालीपहाड़ी के पास सिंध नदी में कालादाह नाम से जल भराव गहरा कुंड है। सिंध नदी में जलभराव वाला यह क्षेत्र वर्ष 1970 में सूख गया था उस समय यहां नदी के बीचों बीच एक ही पत्थर पर प्राकृतिक रुप से मौजूद प्राचीन समय से शिवलिंग की पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक किया गया था ,इस वर्ष 2024 में भी पानी सूखने के कारण प्राकृतिक रूप से बने इस शिवलिंग के स्थानीय श्रद्धालुओं को दर्शन हुए, आसपास के ग्रामीणों ने दर्शन होने के बाद धार महादेव की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया वैसे तो यहां बड़ी बड़ी पत्थर की चट्टान मौजूद हैं लेकिन इस पत्थर की आकृति प्राकृतिक रूप से शिवलिंग की तरह है और नदी के बीच में मौजूद है इसलिए इस स्थान को ग्रामीण धार महादेव के नाम से पुकारते हैं।