धार भोजशाला मामला में सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई
हिंदू पक्ष की ओर से पैरवी करेंगे विष्णु शंकर जैन
धार। धार स्थित भोजशाला विवाद से जुड़े बहुचर्चित मामले में इंदौर हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक साथ सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने भोजशाला को मंदिर मानते हुए हिंदू पक्ष को वर्षभर पूजा-अर्चना का अधिकार दिया था। इस फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर याचिकाओं पर अब सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई होनी है। हिंदू पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन पैरवी करेंगे।
तीन याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में
इंदौर हाईकोर्ट के निर्णय को चुनौती देते हुए अब तक सुप्रीम कोर्ट में तीन विशेष अनुमति याचिकाएं (SLP) दायर की जा चुकी हैं। पहली याचिका धार के शहर काजी की ओर से, दूसरी कमाल मौला वेलफेयर सोसायटी की ओर से और तीसरी मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड की ओर से जिब्रान अंसारी द्वारा दायर की गई है।
एक साथ होगी सुनवाई
तीनों याचिकाओं में 'हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस' के पदाधिकारियों को प्रतिवादी बनाया गया है, जो हाईकोर्ट में दायर मूल याचिका के प्रमुख याचिकाकर्ता थे। सुप्रीम कोर्ट ने तीनों याचिकाओं को एक साथ सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। इस महत्वपूर्ण सुनवाई पर दोनों पक्षों के साथ-साथ देशभर की नजरें टिकी हुई हैं।
हिंदू पक्ष ने पूरी की तैयारी
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले हिंदू पक्ष ने अपनी कानूनी तैयारी पूरी कर ली है। मामले में पहले ही कैविएट दायर की जा चुकी है, ताकि हिंदू पक्ष को सुने बिना कोई अंतरिम स्थगन आदेश (स्टे) जारी न किया जा सके। वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन हिंदू पक्ष की ओर से अदालत में पैरवी करेंगे।
हिंदू पक्ष के प्रतिनिधि आशीष गोयल ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट में पूरी मजबूती के साथ अपना पक्ष रखेंगे। उनका दावा है कि भोजशाला प्राचीन काल से मां सरस्वती का मंदिर रही है। वहीं, मुस्लिम पक्ष भी हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए अपने कानूनी तर्क सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगा।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड