धार, नगर परिषद धामनोद अध्यक्ष सीमा पाटीदार और उनके पति पूर्व पार्षद और नगर कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु पाटीदार विगत दिनों  भोपाल  भाजपा कार्यालय में न्यू ज्वॉइनिंग कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए थे । 

रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी समक्ष स्वागत कार्यक्रम किया गया जिसमे  धामनोद नगर परिषद अध्यक्ष सीमा पाटीदार और उनके पति पूर्व पार्षद नगर कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु पाटीदार पवन महिलिया पवन मुकाती राजाराम यादव अक्कु राजावत संजय पाटीदार सहित सैकड़ो काँग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया गया। 

धामनोद नगर परिषद अध्यक्ष सीमा विष्णु पाटीदार ने बताया कि नगर विकास हित में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश लिया है। उन्हें सभी वरिष्ठ भाजपाईयों का समर्थन प्राप्त है। क्षेत्रीय विधायक कालूसिंग ठाकुर का भी में आभारी रहूंगी । साथ ही कहा कि जब से राम मंदिर पुजन का न्योता कांग्रेस ने ठुकराया था, तभी से उनका मन विचलित था। देश को मोदी जी के लगातार नेतृत्व की जरूरत है और कांग्रेस लगातार दिशाहीन हो रही है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस दौरान डॉ शरद विजयवर्गीय जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे श्याम नायक प्रमोद केडिया पूर्व मंडी अध्यक्ष डॉ कृष्णचंद्र पाटीदार राधेश्याम कसरावदिया,जगदीश जाट जय सूर्या राहुल राठौड़ विवेक गौड़ उपस्थित थे।  उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।