CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

चंपारण, पूर्वी चंपारण जिलान्तर्गत के ढ़ाका थाना के पुलिस ने शराब धंधेबाजों के विरुद्ध थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। 
इसी कड़ी ढ़ाका थाना के पुलिस को मिली सूचना के आधार पर प्रशिक्षु दरोगा अमरजीत कुमार ने थाना क्षेत्र के बकरीहारी चौक नजदीक से छापेमारी करते हुए पिकअप के तहखाने में छुपा कर रखें गए 1558 बोतल नेपाल निर्मित सौंफी शराब के साथ एक धंधेबाज चालक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति पूर्वी चम्पारण जिला के घोड़ासहन थाना क्षेत्र लाला टोला लौखान गाँव निवसी सुरेश भगत का पुत्र विपिन कुमार के रूप में चिन्हित की गई हैं।
इस संदर्भ में ढाका थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार सिंह ने बताया कि शराब के साथ पिकअप को जप्त किया गया है। तथा गिरफ्तार व्यक्ति पर बिहार मद्य निषेध तथा उत्पाद अधिनियम तहत प्राथमिक दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।