CURATED BY – RAM NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS

पन्ना, जिले में अवैध शराब के विक्रय और परिवहन पर लगातार पुलिस और आबकारी विभाग के द्वारा कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में देवेंद्रनगर पुलिस के द्वारा देर रात गश्ती के दौरान अवेध शराब का परिवहन कर रहे दो बाइक सवारों को पकड़ा और उनके पास से तीन पेटी देशी मसाला एवं एक बिना नंबर की हीरो होंडा एचडी डीलक्स बाइक को जप्त किया, बताया जा रहा है कि लगातार बाइकों के माध्यम से गांव-गांव तक शराब का परिवहन किया जा रहा है, जिसकी जानकारी लगने के बाद देवेंद्रनगर पुलिस के द्वारा यह कार्यवाही करते हुए दो लोगों को पकड़ कर आबकारी अधिनियम एक्ट की धारा 34/1 के तहत कार्यवाही की है...

बीओ :- वहीं घटना के बाद से अवैध शराब का विक्रय करने वालों में हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया में देवेंद्रनगर थाना अंतर्गत बाइक पर अवैध रूप से शराब ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी जांच कर देवेंद्रनगर पुलिस के द्वारा यह कार्यवाही की गई...