अफगानिस्तान एक तरह के संकट और बाढ़ जैसे हालात से गुजर रहा है. देश में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्तिथि हो गई है. यहां बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहे हैं, जानमाल की भी हानी हुई है. बाढ़ के कारण देश को बड़े वित्तीय नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है, कई शहरों में सड़कें अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गई हैं. अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है, वहीं, 150 घर आंशिक रूप से या पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं.

अफगानिस्तान में पिछले तीन दिनों से बाढ़ जैसे हालात हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ है. TOLOnews ने तालिबान के नेतृत्व वाले आपदा प्रबंधन मामलों के राज्य मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया कि अफगानिस्तान में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने कम से कम 14 लोगों की जान ले ली है और इसके परिणामस्वरूप पूरे देश में व्यापक विनाश हुआ है.

अधिकारियों ने क्या कहा?
मंत्रालय के प्रवक्ता जनान सैक के अनुसार, 14 प्रांतों में बाढ़ और बारिश से 140 आवासीय आवास नष्ट हो गए हैं और 2,000 से ज्यादा पशुधन की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में, बारिश के कारण, हमारे लगभग 14 साथी नागरिकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है. 140 घर या तो पूरी तरह या आंशिक रूप से ध्वस्त हो गए हैं.