आरा में उपमुखिया को मारी गोली
बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर घेरकर की ताबड़तोड़ फायरिंग
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
आरा, आरा में रविवार को बेखौफ अपराधियों ने एक उपमुखिया को गोली मार दी. परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी उपमुखिया को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस खूनी वारदात को किस कारण से अंजाम दिया गया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटनाक्रम की छानबीन शुरू कर दी है.संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी गांव की घटना है. जख्मी उपमुखिया का नाम दीपक कुमार केसरी है. संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी गांव वार्ड नंबर 14 निवासी नाथु साव का पुत्र है. उम्र करीब 32 वर्ष बतायी जा रही है. पेशे से एक किराना दुकानदार भी है. खंडोल पंचायत का उपमुखिया भी है. दीपक, आज सुबह किराना दुकान का सामान खरीदने के लिए बाइक से संदेश बाजार जा रहे थे. फुलाड़ी गांव स्थित 1 नंबर स्टैंड के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी.बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली उनके पेट में दाहिने साइड लगी. खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए. दीपक कुमार केसरी को गोली लगने की जानकारी उनके परिजनों को मिली. वह मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित डॉ विकास सिंह की क्लीनिक में भर्ती कराया. जहां फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. चिकित्सक गोली निकालने के प्रयास में लगे हुए हैं.