Curated by – RAHUL REKVAAR | CITYCHIEFNEWS

छतरपुर. छतरपुर रेंज के दिशा निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के नेत्रत्व व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण पुलिस मुख्यालय द्वारा दिनांक 24/4/2023 से 30/4/2023 तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज यातायात जागरूकता रथको थाना यातायात से  यातायात जागरूकता संबंधी प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया तथा सफलता एकेडमी में उपस्थित छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा यातायात के नियमों का पालन करने तथा कराने की शपथ दिलाई गई एवं यातायात जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरण किए गए। चालानी कार्यवाही के अंतर्गत बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले 55 वाहन चालकों से 16500 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया। यातायात नियमों का पालन करें घर सुरक्षित पहुंचे।