देवबंद पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग को मेले के आयोजन को सुंदर और भव्य रूप देने के लिए किया गया सम्मानित
भाजपा पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन व सम्मान किया
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, भाजपा पदाधिकारियों की ओर से देवबंद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विपिन गर्ग को भव्य और सुंदर मेला भरवाने पर पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन व सम्मान किया गया। इस वर्ष माता त्रिपुर बाला सुंदरी जी के प्रांगण में अपने कार्यकाल प्रथम वर्ष में पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने मेले के आयोजन को सुंदर और भव्य रूप दिया। इस वर्ष माता के भक्तों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा और इस बार मेले में हर वर्ष की भांति भारी भीड़ देखने को मिली। इस वर्ष साफ़- सफ़ाई का विशेष ध्यान दिया गया और मेले में किसी भी दुकानदार को भी किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई। मेला चेयरमेन अंकित राणा व मेला कमेटी नगर पालिका के सभी कर्मचारियों ने भी मेले को सुचारू रूप से चलाने में अपना पूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में सहकारी साधन समिति के चैयरमैन ओमपाल चौधरी, नगर उपाध्यक्ष विकास त्यागी, सभासद विपिन त्यागी, पूर्व सभासद सरदार बालेंद्र सिंह, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष लक्की वर्मा, नगर मंत्री आलोक खटीक, रवि होरा आदि उपस्थित रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड