युवाओं के दिल की धड़कन नवनीत कुमार झा को सांसद प्रत्याशी बनाने की मांग
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा के प्रपौत्र व पूर्व विधायक अजीत कुमार झा के पुत्र सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता है नवनीत कुमार झा
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
शिवहर, 18वीं लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम 10 मार्च के बाद कभी भी घोषित हो सकता है। इस बाबत शिवहर जिले के युवाओं ने चुप्पी तोड़ते हुए युवाओं के धड़कन समाजसेवी व पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवहर जिला के जनक स्वर्गीय रघुनाथ झा के प्रपौत्र व पूर्व विधायक अजीत कुमार झा के पुत्र सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता नवनीत कुमार झा को लोकसभा प्रत्याशी बनाने की मांग उठ रही है।
शिवहर जिले के युवा मोहम्मद महबूब आलम ,ऋषि पटेल ,दीपू भाई पटेल, अनिल कुमार पटेल ,शशि भूषण झा, सत्या मिश्रा, मासूम राजा ,अभिमन्यु झा ,सुजीत कुमार शिखु,अमरेंद्र साह, साजिद अनवर ,राधेश्याम कुमार, आदित्य नंदन सिंह, अनुराग कुमार ,मनीष कुमार ,विजय पटेल ,अजय कुमार, असगर आलम, साहीद अनवर, संतोष कुमार, पप्पू साह, सुनील कुमार, ध्रुव झा सहित सैकड़ों युवाओं एक साथ सांसद प्रत्याशी बनाने की मांग की है।
सभ्य,कर्मठ, नौजवान, विभिन्न राजनीतिक दलों में वरिष्ठ नेताओं व प्रशासनिक पदाधिकारी से संपर्क, समाज के प्रति समर्पित नेता, जिले के विभिन्न समस्याओं को समाधान कराने वाला युवा नेता नवनीत कुमार झा को इन युवाओं ने एक स्वर से नवनीत कुमार झा से कहा है कि आप आगे आए युवा आपके साथ है।
गौरतलब है कि अपने विकास पुरुष स्व दादाजी रघुनाथ झा तथा अपने पिताजी पूर्व विधायक अजीत कुमार झा के विचारधाराओं से ओत-प्रोत नवनीत कुमार झा उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने को लेकर संकल्पित है। उनका मानना है कि शिवहर को जो विकास की गति मिलनी चाहिए वह जिला बनने के बाद अब तक नहीं हो पाया है।
जिले के सैकड़ो युवाओं सहित शिवहर के विकास के प्रति समर्पित लोगों ने बताया है कि नवनीत कुमार झा में वह व्यक्तित्व है जो शिवहर के विकास की पटरी को आगे तक ले जाएंगे। इन्हें मौका मिलना चाहिए।