शाजापुर के महाविद्यालय को नए भवन में बदलने की राखी गयी मांग
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष ने उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री और अधिकारियों से की मुलाकात
CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, प.बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विपुल कसेरा ने भोपाल में उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री के.सी. गुप्ता एवं उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त श्री वीरेंद्र भल्लवी से भेट कर उन्हे अवगत कराया की शाजापुर शासकीय प.बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' महाविद्यालय में नवीन भवन के आलावा 12 अतिरिक्त कक्ष एवं प्रयोगशाला, नवीन वाटिका का सौंदरकरण के समस्त दस्तवेज उच्च शिक्षा विभाग में भेजे जा चुके है अतः नये बजट में शाजापुर महाविद्यालय को नए भवन की सौगात मिल सके इसके लिए जनभागीदारी अध्यक्ष विपुल कसेरा ने सभी से मिलकर शीघ्र नए भवन की मांग की उक्त जानकारी देते हुए जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विपुल कसेरा ने बताया की विगत एक वर्ष से नए भवन के निर्माण को जनभागीदारी समिति में प्रस्ताव पास किया एवं तत्कालिक उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव जी को मांग पत्र सोप कर नए भवन की मांग की थी जिसे शाजापुर प्रवास के समय उन्होंने नए भवन की घोषणा की थी जिसके प्रकालन का पत्र उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त हुआ था जिसे पी.आयी.यु से प्रकालन तैयार कर उच्च शिक्षा विभाग भोपाल भेजा गया उसके बाद तकनीकी स्वीकृति की मांग उच्च शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा की गयी उसे भी पी.आयी.यु से तैयार कर उच्च शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है अतः इन्ही सभी प्रक्रिया को पूर्ण करने के पश्चायत नए भवन का कार्य शीघ्र प्रारम्भ हो इसके लिए ही उच्च शिक्षा विभाग में सभी से भेट कर उन्हे अवगत कराया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड