नई दिल्ली, होली का त्यौहार दिल्ली में भी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप होली के दिन दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो जरा ठहर जाइए। डीएमआरसी ने बताया है कि होली के दिन (8 मार्च) दिल्ली मेट्रो की सेवाएं (रैपिड/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित) सभी लाइनों पर दोपहर 2.30 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी।

डीएमआरसी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से 2.30 बजे से सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इसके अलावा, मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी 8 मार्च 2023 को 2.30 बजे के बाद फिर से शुरू हो जाएंगी।