CURATED BY – SUNIL KUMAR DAHIYA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, मैहर में चल रहा है सांसद ट्रॉफी मैं लगातार अलग-अलग क्षेत्र की टीमों को मौका दिया जा रहा है जिस पर आज पहला मैच डेल्हा और करैया के बीच हुआ जहां पर डेल्हा ने क्रॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया और उसके बाद 6 ओवरों में मात्र 38 रन दिया  वहीं दूसरी पारी में डेल्हा के द्वारा धुआंधार बल्लेबाजी की गई और एक ओवर तीन गेंद पर ही मैच को अपने नाम कर लिया और जीत का परचम लहरा दिया वही लगातार पिछले कई दिनों से यह क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन किया जा रहा है जिसका फाइनल मैच 6 फरवरी को सांसद सतना गणेश सिंह की उपस्थिति में खेला जाएगा प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस मैच का आनंद लेने के लिए भारी संख्या पर आसपास की दर्शक मौजूद रहते हैं और इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन का आनंद लेते हैं इस क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत हासिल करने वाली टीम में अमन श्रीवास्तव, शैलेंद्र ओझा, अमन पांडे  अभिषेक जायसवाल, निखिल कुशवाहा,अभिषेक पटेल , आखिल तिवारी, सुभाष कुशवाहा, अभय साकेत ,विवेक श्रीवास्तव ,रवि केवट के साथ-साथ डेलहा सरपंच अभिषेक जायसवाल और हरदासपुर सरपंच नीलेंद्र सिंह के साथ-साथ तमाम दर्शक मौजूद रहे हैं.