पटना, बिहार में चाय देने में देरी करने पर एक युवक को चाकू घोंप दिया गया। हैरान कर देने वाले मामला राजधानी पटना का है। पटना के कंकड़बाग टैम्पो स्टैंड के पास शनिवार की सुबह चाय देने में देरी की तो एक युवक ने बांस काटने वाले चाकू से दुकानदार पर हमला कर दिया। चाकू उसके गले पर जा लगा। बाद में स्थानीय लोगों ने लहूलुहान चाय दुकानदार को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। उधर घटना की सूचना के बाद पुलिस ने हमलाकर फरार हुए शिवा डोम की तलाश में जुट गई है। कंकड़बाग थानेदार नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि घायल अजय साह के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित के घर पर छापेमारी की। लेकिन वह नहीं मिला। अजय साह की कंकड़बाग टैम्पो स्टैंड सब्जी मंडी के पास चाय की दुकान है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है।
बताया जाता है कि शनिवार की सुबह 10 बजे इलाके में रहने वाला शिवा डोम अजय शाह की दुकान पर चाय पीने आया। इसी दौरान चाय देने में देरी होने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद शिवा ने बांस काटने वाले चाकू से अजय शाह की गर्दन पर हमला कर दिया और घटना स्थल से फरार हो गया। चाकू लगने से दुकानदार की गर्दन से गहरा जख्म आया। बाद में लोगों ने दुकानदार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।