कटनी, मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव का शासनकाल शुरू होने के बाद से मुख्यमंत्री द्वारा कोई बड़े फैसले लिया गए है। जिसका कटनी जिले में असर देखने लगा है और इस आदेश का पालन कटनी जिले का जिला प्रशासन द्वारा कड़ाई से किया जा रहा है। इसी कड़ी में धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतरवाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मस्जिद के साथ साथ अब मंदिरों से भी लाउड स्पीकर हटाने का काम तेज हो गया है।

कटनी जिले से कलेक्ट्रेट सभा कक्ष भी सभी धर्म के धर्म गुरुओं की बैठक रखी गई इस बैठक में सभी धर्म में गुरुओ को बुलवाया और सभी से सीएम के इस आदेश के बारे चर्चा की ओर सभी ने इस आदेश को सराहते हुए खुद इसका पालन करने के अंगे बदने बात कहते हुए जिला अपर पुलिस प्रशासन को आश्वासन दिया की वह इस आदेश का जरूर पालन करेंगे और लोगो को इलाके प्रति जागरूक भी करेंगे। कटनी जिले सभी धर्मगुरुओं ने अनोखी मिसाल भी दिखाने लगी है और कलेक्टर कार्यालय के बाहर एक दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दिए। मुस्लिमों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश का समर्थन करते हुए खुद ही लाउडस्पीकर उतारने शुरू कर दिए है।