AAP विधायक दल की बैठक में फैसला
आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. वह अरविंद केजरीवाल की जगह दिल्ली सरकार का कार्यभार संभालेंगी. खुद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था.
आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया है. सभी विधायकों ने खड़े होकर इस प्रस्ताव को स्वीकार किया. सूत्रों का कहना है कि दिल्ली सरकार में कोई डिप्टी सीएम नहीं होगा. आतिशी विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. विधानसभा का विशेष सत्र 26 से 27 सितंबर को होगा. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. वे अरविंद केजरीवाल कैबिनेट में सबसे हैवीवेट मंत्री रही हैं. उनका नाम सबसे आगे चल रहा था.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड