CURATED BY – YAHSPAL SINGH JAT | CITYCHIEFNEWS

अनुपपुर, प्रबंधक उमेश शर्मा के पद ग्रहण करने के बाद लगातार हो रही लापरवाही के कारण हो रही कर्मचारियों की लगातार मौत कोयला प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कर रहे है लोगो की जान से खिलवाड़ नियम से विरुद्ध कार्य करते हुए कर्मचारियों पर दबाव बना कर बिना जांच के ज्यादा मात्रा में बारूद लगा कर ब्लास्ट किया गया जिसके बाद नियम में सेफ्टी मैनेजर को जांच करने के बाद कर्मचारियों को भेजना चाहिए लेकिन ज्यादा प्रोडक्शन के लालच में जल्दबाजी में समय से पहले कर्मचारियों को ब्लास्टिंग के बाद जांच करना जरूरी था जो कि नहीं कि गई जिसके कारण दो लोगों की मौत हुई , जनरल मैनेजर उमेश शर्मा के पद ग्रहण करने के बाद से ये लगातार तीसरी घटना है पहली राजनगर ओपन कास्ट माइन दूसरी कोरजा माइन तीसरी घटना झिरिया माइन इन तीनों घटनाओं में दो ठेका मजदूर एवं  दो कॉलरी कर्मचारी की मौत हुई इन तीनों घटनाओं में सुरक्षा नियमो को दरकिनार करते हुए ज्यादा प्रोडक्शन के लालच में ये घटनाएं घटित हुई हैं  ओमप्रकाश सिंह द्वारा बताया गया कि कोयला खदान के अंदर कोयले की बड़ी चट्टान गिरने के कारण लखन लाल की पूरी पसली टूट जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई कालरी प्रबंधन द्वारा परिजनों को भ्रमित करते हुए 3 बजे ये बताया गया कि उनको ज्यादा चोट लगी है जबकि लखन लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी लखन लाल के परिजन द्वारा बताया गया कि कालरी प्रबंधन द्वारा अभी तक परिजनों से मुलाकात भी नहीं की गई एवं किसी प्रकार की कोई आर्थिक मदद की गई। एस ई सी एल के जनरल मैनेजर  उमेश शर्मा का कहना है कि ये मेरे कर्मचारी है और इस घटना की पूरी जिम्मेदारी मेरी है।