दतिया, दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना लगातार जारी है और हर राउंड के साथ मुकाबला रोमांचक होता जा रहा है। छठे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बढ़त बना ली है। ताजा आंकड़ों के अनुसार वह भाजपा प्रत्याशी से 1,478 वोटों से आगे चल रहे हैं।

दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना से जुड़े प्रत्येक राउंड के रुझान, अहम अपडेट और अंतिम परिणाम की पल-पल की जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ लगातार जुड़े रहें।