CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, सुबह की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई और शाम होते-होते आसमान पर काली घटाओं ने डेरा जमा लिया और इन काली घटाओं ने तेज बूंदों के साथ बरसना शुरू कर दिया, जिससे गर्मी की तपिश खत्म हो गई। आसमान पर डेरा जमाए काले बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर बना हुआ है, लेकिन मंगलवार के दिन का आगाज तेज धूप के साथ हुआ, लेकिन शाम के समय आसमान पर काली घटाएं छा गईं और इन घटाओं ने तेज बूंदों के साथ बरसकर पूरे शहर को तरबतर कर दिया। शाम करीब 5.30 बजे शुरू काले बादलों के बरसने का सिलसिला रूक-रूककर देरशाम तक जारी रहा। मौसम विभाग की मानें तो बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।