शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर दमोह पुलिस की सख्ती
दो वाहन जब्त, ₹20,000 का जुर्माना
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, जिले में "ड्रिंक एंड ड्राइव" के मामलों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो वाहन जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए पिकअप वाहन (क्रमांक MP 15 ZJ 4387) एवं 407 वाहन (क्रमांक HR 39D 2817) को जब्त कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा दोनों वाहन चालकों पर ₹10,000-₹10,000 का कुल ₹20,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। साथ ही दोनों चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु मामला परिवहन विभाग को भेजा गया है।
धर्मपुरा नाका पर भी चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहन चालकों से कुल ₹11,300 का समन शुल्क वसूला गया।
दमोह पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं शराब पीकर वाहन न चलाएँ।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड