CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के सक्रिय निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के कुशन मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक दमोह अभिषेक तिवारी एवं थाना प्रभारी कोतवाली आनंद राज के सक्रिय नेत्रत्व मे थाना कोतवाली दमोह पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे संचालित अवैध फायर आर्म्स की फैक्ट्री का पर्दाफास कर बडी मात्रा मे फायर आर्म्स (रिवाल्वर, पिस्टल, देशी कट्टा, रिवाल्वर एवं देशी कट्टा के अदवने पार्ट्स, रिवाल्वर पिस्टल को बनाने का सामान जिनमे ग्लाडर, बोर मशीन आदि) तीन नामजद आरोपियो से जप्त कर सलाखो के पीछे पहुंचाने मे कामयाबी हासिल की।
थाना कोतवाली पर अप.क्र. 13/25 धारा 25 (1) (ए), 27,29 (ए), 29(बी) दिनाँक 03.01.25 को कायम किया गया। कार्यवाही के दौरान तीनो नामजद आरोपियो से 10 देशी कट्टा, 02 छकडी (रिवाल्वर), 02 पिस्टल, 01 ग्लांडर, 01 बोर मशीन, देशी कट्टा व पिस्टल बनाने का सामान विधिवत जप्त किया गया। उक्त तीनो आरोपियो द्वारा हथियारो के अवैध क्रय विक्रय के संबंध मे बतायी गयी जानकारी पर विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी -1. भरतभूषण पिता कैलाश नाथ बंसल नि. चैनपुरा दमोह
2. परमसुख पिता रामदीन रैकवार नि. जबलपुरनाका दमोह
3. भूरा उर्फ रजनीकांत पिता रमेश विश्वकर्मा नि. ग्राम आवरी हिण्डोरिया
10 देशी कट्टा, 02 छकडी (रिवाल्वर), 02 पिस्टल 
01 ग्लांडर, 01 बोर मशीन,
देशी कट्टा व पिस्टल बनाने का अधबना सामान 
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी निरी. आनंद राज थाना प्रभारी कोतवाली, सउनि. राकेश पाठक, रघुराज सिह, प्र.आर. राकेश अठ्या, सौरभ टंडन, सूर्यकांत पाण्डेय, महेश यादव, देवेन्द्र रैकवार, प्रमोद चौबे आरक्षक नरेन्द्र पटेरिया, रानू राय, मनोज पाण्डेय, सैनिक राकेश दुबे।