CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, दीपावली का पावन अवसर आ गया है, यह पांच दिवसीय उत्सव प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के जन-जन को अपने अंतर्मन से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और कामना की है कि दीपों का प्रकाश सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशियां लेकर आये।

कलेक्टर ने कहा जो हमारे प्रवासी श्रमिक, भाई, बहन दूरदराज के क्षेत्रों में श्रम करने के लिए जाते हैं, दूसरे राज्यों में जाते हैं और जो यहाँ पर दीपावली के पर्व पर वापस दमोह जिले में आए हैं, उन सभी का हृदय से स्वागत करता हूँ, उनको विशेष रूप से शुभकामनाएं देता हूँ। इसके अलावा  जिले में जो जिले से बाहर अनेकानेक स्थानों पर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी और अन्य स्थानों पर देश-विदेश में नौकरी करने वाले युवा, त्योहारों के अवसर पर अपने घर लौट कर के आए हैं, उन सबका भी हृदय से स्वागत करता हूँ, अभिनंदन करता हूँ और उन्हें भी दीपावली की विशेष रूप से शुभकामनाएं देता हूँ।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा दीपावली के अवसर पर वृद्धाश्रम में जिसको हम अपना घर कहते हैं वहाँ पर जो वृद्धजन हैं, इसके अलावा जो ऐसे हमारे निराश्रित बच्चे है, असमय अपने माता पिता या उन दोनों में से किसी एक के कालकल्वित हो जाने के कारण अकेले हो गए हैं। यह दिवाली उन सब के साथ वाली दिवाली मनाएं, यही मेरी भावना है सभी से आशा करता हूँ कि आने वाला साल सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और अपार खुशियां लेकर के आए, सभी के सपने पूरे हो, यही शुभकामनाएं है।