जावरा में दबंगों लालाओ ने किया बुजुर्ग किसान की जमीन पर कब्जा
पीड़ित ने की शिकायत, आवेदन देकर की भूमि को वापस कराने की मांग
Curated by - Raghvendra Singh | CITYCHIEFNEWS
जावरा, जावरा / कालूखेड़ा थाना के गांव चिकलाना में एक बुजुर्ग किसान की जमीन को दबंग लालाओ ने कई सालों से अपने कब्जे में कर रखा है पीड़ित किसान ने थाने में आवेदन देकर भूमि को वापस कराने की मांग की है।
दरसल-चिकलाना निवासी अम्बार भील ने थाने में आवेदन दिया जिसमें बताया कि मेरी ज़मीन पर कई सालों से दिलावर खान ने कब्ज़ा कर रखा है में जब भी मेरी जमीन पर जाता हूँ मुझे डरा धमका कर भगा देता है व मुझे जान से मारने की धमकी देता है पीड़ित किसान ने थाने में आवेदन देकर भूमि को वापस कराने की मांग की है।
बता दे की कालूखेड़ा में दिलावर खान के कई आवेदन आए है जिसमे बताया गया कि इसने कई ग़रीब किसानों की ज़मीन को डरा धमका कर हड़पी है लेकिन इसका डर इतना कि कोई इसके सामने खुल कर बोल नही सकता है।
बरहाल-अब देखने वाली बात होगी कि इस ग़रीब बुजुर्ग किसान को न्याय कब तक मिलता है।