आईपीएल इतिहास में पहली बार लगातार पांच मैच हारा सीएसके
केकेआर तीसरे स्थान पर पहुंचा; नरेन चमके
चेन्नई, आईपीएल 2025 में एमएस धोनी के कप्तान बनते ही चेन्नई सुपर किंग्स को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. लीग के 18वें सीजन में धोनी पहली बार सीएसके की कप्तानी करने उतरे और टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने घर में बुरी तरह हार गई.
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 103 रन ही बना सके. कोलकाता ने इस लक्ष्य को 10.1 ओवर में 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. कोलकाता नाइट राइडर्स की छह मैचों में यह तीसरी जीत है. वहीं, चेन्नई को छह मैचों में पांचवीं हार और पहली बार लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है.
इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की शानदार गेंदबाजी के सामने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज 20 ओवर में नौ विकेट पर 103 रन ही बना सके. यह सीएसके का अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर सबसे कम स्कोर है. आईपीएल में भी यह सीएसके का तीसरा सबसे कम स्कोर है. यह इस सीजन में अब तक किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर भी है.
केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद उसके अनुभवी स्पिनर सुनील नारायण ने 13 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को दो-दो विकेट मिले. सीएसके के लिए शुरू से ही कुछ भी सही नहीं रहा.
पूरी पारी में सिर्फ आठ चौके और एक छक्का ही लग सका. शिवम दूबे ने 29 गेंद में नाबाद 31 रन बनकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि विजय शंकर ने 29 रन बनाए। इनके अलावा सीएसके के केवल दो अन्य बल्लेबाजों ही दोहरे अंक तक पहुंच सके.