CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

शिवहर, शिवहर जिले के ऐतिहासिक एवं पौराणिक धार्मिक स्थल बागमती नदी किनारे बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम पर सावन के पहली सोमवारी को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
देकुली धाम के मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव संदीप भारती ने बताया है कि सुबह 9.30 तक लगभग 75,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया है।
काफी भीड़ है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। 
जिला पदाधिकारी पंकज कुमार ,पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ,एसडीपीओ अनिल कुमार सहित कई दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी महिला पुलिस बल स्थिति नियंत्रण को लगे हुए हैं।
मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव संदीप भारती ने बताया है कि इस बार देवकुली धाम में अरघा सिस्टम से जलाभिषेक कराया जा रहा है। इसीलिए भक्तों को बहुत सहूलियत मिली है।
जबकि अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया है कि मंदिर परिसर में भक्तों की काफी लंबी लाइन है तथा भीड भी है ,लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। एन एच -104 सड़क का आवागमन भी सुचारू है। हर गतिविधि की नजर सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही है।