CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, नगर मुख्यालय से लगभग दो किलोमीटर कि दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत औल्याकन्हार अन्तर्गत आने वाले ग्राम मुरलीखाम -पाजंराटोला में बना गुणवत्ता विहीन पुल आखिरकार बारिश अधिक होने से बह गया जिस वजह से किसानों कि लगी लाखों रुपए कि कीमती फसल पुरी तरह से बह गई जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है तथा पांजराटोला में पुल के उस पार 15से20 किसान निवास करते हैं उनको आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे नदी में पानी अधिक होने से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। जिस वजह से उनको शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है तथा एक महिला कि अचानक तबीयत खराब हो गई लेकिन पानी अधिक होने से डाक्टर इलाज करने नहीं आया जिससे उस महिला को केवल मामूली सी गोली में ही संतुष्ट रहना पड़ा।

वहीं मिडिया टीम जब 27 जुलाई को मौका स्थल पर ग्राम सरपंच प्रतिनिधि ओ पी बिसेन जी के साथ पहुंची तो ग्रामीणों में काफी आक्रोश नजर आ रहा था कोई ठेकेदार को कोस रहा था तो कोई जिलापंचायत सदस्य को कह रहा था कि कैसे-कैसे ठेकेदार को काम दिलवा दिये कहकर बोल रहे थे यह जनप्रतिनिधियों का विकास कार्य दर्शाता है कि किस हद तक जनप्रतिनिधियों कि बात अधिकारी व ठेकेदार मानते हैं।या फिर कहें कि जनप्रतिनिधियों कि उदासिंनता को दर्शाता है।ग्रामीणों का यह भी कहना आया कि इसी ठेकेदार को अधिक काम दिया जाता है इसने जहां भी शासकीय काम किए हैं एक भी काम ठीक ठीक नहीं किए हैं।

वहीं हमारे द्वारा इस अधुरे पुल निर्माण को लेकर अनेकों बार शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करवाने का प्रयास किया गया है लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी कि आंख नहीं खुली है,तथा पुल निर्माण में लापरवाही को लेकर भी बार बार अखबार व न्यूज़ चैनल के माध्यम से जिले के कलेक्टर महोदय का ध्यान आकर्षित करवाने का प्रयास किया गया हैं।

जान जोखिम में रखकर पार कर नदी कब तक सुधरेंगे हालात

विदित हो कि उक्त स्थान पर पुल निर्माण हेतु ग्रामीणों के द्वारा लगातार मांग कि जा रही थी तथा तब जाकर पुल के लिए राशि स्वीकृत हुई थी तथा पुल निर्माण के लिए 2023 में आर ई एस विभाग से 34 लाख रुपए कि राशि स्वीकृत हुई थी, दो साल बित गये लेकिन अभी तक यह पुल निर्माण का कार्य पुर्ण नहीं हुआ है कछुआ गति से काम किया गया है।बार बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी पुल निर्माण अधुरा है। तथा बारिश में पुल का कुछ हिस्सा बह गया जिससे ग्रामीणों को जान जोखिम में रखकर आवागमन करना पड़ रहा है। इस हालत का जिम्मेदार कौन है क्या ऐसे ही लापरवाही ही चलते रहेगी। तथा अभी तक उक्त स्थान पर सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है।

लाखों कि कीमती फसल हुई बर्बाद मुवावजे कि उठी मांग
    
ज्ञात हो कि बारिश अधिक होने के चलते गुणवत्ता विहीन पुल टुट-फुट तो हुआ ही साथ में खेती कि पुरी फसल पुरी से बह गई जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुक़सान हुआ है वहीं किसानों ने कहा कि जल्द ही हल्का पटवारी व राजस्व अमला स्थल पर पहुंचकर जांच करें तथा फसल नुकसानी हेतु सहायता राशि उपलब्ध कराये।

इनका कहना है।

परेशानी बहुत ज्यादा हो रही है बच्चे पढ़ने नहीं जा रहे हैं अचानक उनका पेपर है टेस्ट है तो उनको कंधे पर रखकर नहकाना पड़ता है माताराम कि आज तबीयत खराब हो गई तो दवाई के लिए गया था  डाक्टर भी नहीं आ सक रहा है बहुत दिक्कत जा रही है निर्माण तो हुआ पर ऐसा हुआ कि कालाबाजारी जैसे 15 दिन का मस्टरोल निकलता है एक हफ्ता काम करवाते हैं  बाकी दिन बंद रहता है कहां से निर्माण कार्य होगा हर समय परेशानी होती है।

राजू पंचेश्वर कृषक मुरलीखाम

निर्माण कार्य 2023 से हो रहा है  लेकिन इसका कुछ भी उध्दार नहीं हो पा रहा है जो ठेकेदार हैं राहुल शुक्ला वह भी काम नहीं कर पा रहा है आता है थोड़ा बहुत काम करता है फिर बंद कर देता है और चले जाता है किसान दुविधा में हैं आजू-बाजू वाले किसानों कि जमीन इतनी कट चुकी है इसकी भरपाई कौन करेगा ठेकेदार करेंगा क्या सरपंच साहब करेंगे या जनपद पंचायत करेगी अपने को जानकारी चाहिए आप लोगों के माध्यम से यह दो साल से बन रहा है लेकिन अब तक नहीं बन पाया है किसान लोग कैसे करेंगे कहां जायेंगे उस साईड रहने वालों के लिए ज्यादा मुसीबत खड़ा हो गया है हमारी मांग है कि जो मोंग वाले जो लगाये है उसको निकलवादो नहीं तो हर बार कि ऐसी ही किलकिल रहेगी।

अनिल पंचेश्वर मुरलीखाम

जिस प्रकार से 2023 में बरसात के समय में हमारे यहां पर एक परिवार रहता है कम से कम दस से बारह मकान नदी के उस पार बना हुआ हैं वहां पर एक माताराम गुजर चुकी थी उस संस्कार में, मैं आया हुआ था और बरसात बहुत तेजी से हुई थी बहुत से मेहमान अंतिम संस्कार में पहुच नहीं पाये थे,उस समय में भी बहुत परेशानी गई थी हमारे द्वारा पुल निर्माण को लेकर अनेकों बार मिडिया के माध्यम से मांग कि गई तब जाकर पुर्व मंत्री महोदय श्री गौरीशंकर बिसेन ने पुल निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कि तथा दो साल से पुल निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन अभी तक कम्पलीट नहीं हुआ है जानकारी मिल रही है कि पुल निर्माण कि समस्त राशि ठेकेदार के द्वारा निकाल ली गई है तथा लालबर्रा में जो नाली बन रही है उसमें यहां कि राशि खर्च कर दि गई है। और यहां पर ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ओ पी बिसेन सरपंच प्रतिनिधि
काम विधीवत रुप से ही हुआ है तथा अभी तक पुल भी बन जाता लेकिन ग्रामीणों के द्वारा ही कई बार आकर काम को रुकवाया जाता है और कहते हैं कि हमारी जमीन फस रही है यहां से मत बनाओ कहकर कई बार परेशान करते रहते हैं पुल उनके आवागमन के लिए ही बन रहा है। और वहीं के लोगों को काम पर रखा जाता हैं, तथा इस तरह के पुल कि हाईट भी कम ही रहती है।रही बात सूचना पटल कि तो वह लगवा दिया जायेगा तथा पुल कि राशि अभी बची हुई है बरसात समाप्त होते ही पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। सभी लोगों के सहयोग कि आवश्यकता है।

सी के धारणे इंजीनियर