बेतिया में अपराधियों का तांडव
गोली मारी और लूट लिए 5 लाख
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
बेतिया, बेतिया में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर उसके पास से 5 लाख रुपए की लूट ली है. बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए हैं. इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है.यह मामला बेतिया के सिरसिया थाना क्षेत्र आजाद चौक का है. घायल युवक की पहचान कुमारबाग थाना क्षेत्र बकुचिया गांव निवासी राजन तिवारी के पुत्र आदित्य तिवारी के रूप में हुई है. घायल का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है. पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. जगह-जगह के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड