CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

दरभंगा, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की देर रात धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी।  मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है तो वही त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। 
एडीजी मुख्यालय जीतेंद्र सिंह गंगवार ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। इधर इस हाई प्रोफाइल मर्डर से बिहार की सियासत गर्म हो गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से यह आग्रह किये हैं कि खुद इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित करें ताकि सख्ती से कार्रवाई हो और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। 
इस घटना को लेकर विपक्ष के हमले पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी के लोग क्या हैं सब लोगों को मालूम है। जब उनका राज चल रहा था तब ऐसी घटनाएं रोज होती थी। इन घटनाओं पर उनकी संवेदना क्यों होगी। जो कोई भी इस घटना के पीछे है उसके खिलाफ सख्ती के कार्रवाई होगी और आरोपी भी पकड़ा जाएगा। इसमें कही कोई दो राय नहीं है। लालू के राज में इस तरह की घटनाएं रोज होती थी और शासन और प्रशासन के लोग सोये रहते थे लेकिन आज ऐसी बात नहीं है। बहुत जल्द जीतन सहनी हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।