CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के काबिना मंत्री और सहारनपुर के नए जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने सहारनपुर में विकास कार्यों और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सहारनपुर जिले में अपराधों में कमी आई है और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं वाली सभी विकास योजनाओं का क्रियान्वयन संतोषजनक पाया गया। उन्होंने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टोलरेंस की नीति है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के 10 सीटों के उपचुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी गठबंधन के दल चुनाव जीतेंगे। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल, एसएसपी रोहित संजवान उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पूरे देश में दो अक्टूबर तक के लिए  स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में पूरी लगन के साथ भागीदारी करने की अपील की है।