पॉलीथिन खाने से हो रही गौवंशों की मौत
कलेक्टर कार्यालय पहुंचे गौशाला संचालक
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर। नगरपालिका के द्वारा गौशाला के समीप फेंकी जा रही पॉलीथिन से गायों के जीवन पर संकट खड़ा हो गया है और इसी परेशानी से परेशान होकर गौशाला संचालकों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। मंगलवार को ग्राम भीलवाडिय़ा के द्वारकाधीश ओम शांति गौशाला के संचालक कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और शिकायत कर बताया कि गौशाला के समीप ही शाजापुर नगरपालिका के द्वारा खुले में कचरा फेंका जा रहा है। उक्त कचरे में पॉलीथिन की मात्रा अधिक है जिसकी वजह से गौशाला के गोवंश और अन्य मवेशी पॉलीथिन खाकर मृत हो रहे हैं। दर्जनों गौवंशों की जान जा चुकी है, जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है। गौशाला संचालकों की मांग है कि कचरा स्थल पर बाउंड्रीवाल कराई ताकि गोवंशों की मौतें रोकी जा सकें। उल्लेखनीय है कि शहर से निकलने वाला कचरा नगरपालिका के द्वारा भीलवाडिय़ा क्षेत्र में फेंका जा रहा है, जिसको लेकर गौशाला संचालकों का आरोप है कि नपा कचरा खुले में फेंक रही है जिसमें पड़ी पॉलीथिन खाने से गौवंशों की मौत हो रही हैं। जिम्मेदार इसको जानकर भी अनजान बन रहे हैं। कार्रवाई की जानी चाहिए।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड