दून वैली पब्लिक स्कूल में परामर्श एवं मार्गदर्शन सत्र का हुआ आयोजन
डा॰ अनुराग सिंघल ने इस दौरान बच्चों को अपनी प्रतिभा एवं रुझान को पहचानने के तरीके बताएं
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद (सहारनपुर), दून वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए परामर्श एवं मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा एवं डायरेक्टर डा॰ अनुराग सिंघल द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने छात्रों को जीवन में अनुशासन की महत्त्व की उपयोगिता बताते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य चुनाव सर्वोपरि होता हैं। छात्रों को अभिभावकों की प्रेरणा एवं सहयोग से सदैव जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने एन.ई.पी के नवीन परिवर्तनों के बारे में छात्रों एवं अभिभावकों को जानकारी दी। साथ ही जीवन में सदैव सही व सटीक निर्णय लेने हेतु प्रोत्साहित किया। डा॰ अनुराग सिंघल ने इस दौरान बच्चों को अपनी प्रतिभा एवं रुझान को पहचानने के तरीके बताएं । बच्चे अपने रुझान के अनुसार ही जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को मेहनत एवं निरंतर अभ्यास ही सफलता दिलवाता हैं। परिश्रम के विषय में महत्वपूर्ण बातें बताते हुए उन्होंने कहा कि कड़ा परिश्रम सदैव सफलता दिलवाता हैं। जीवन में लक्ष्य महत्वपूर्ण हैं परन्तु दूसरे विकल्प के लिए स्थान अवश्य रखना चाहिए। पारिवारिक व्यापार एवं किसी स्टार्ट-अप के बारे में भी अवश्य सोचना चाहिए।
उन्होंनें अभिभावकों के प्रश्नो के उत्तर भी दिये। उन्होंने कहा कि हमारे छात्र भारत का भविष्य हैं। विद्यालय प्रत्येक क्षण छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव प्रयासरत है इसलिए विद्यालय द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सत्र आयोजित किए जाते हैं। ताकि हम भारत के स्वर्णिम भविष्य का निर्माण कर सकें। सभी उपस्थित अभिभावको ने इस विशेष सत्र के लिए विद्यालय का धन्यवाद किया।