सभासदों ने देवबंद पालिकाध्यक्ष को ईद उल फितर के मौके पर ईदगाह सहित नगर में साफ़-सफाई एवं बिजली पानी व्यवस्था बेहतर बनाने को दिया ज्ञापन
पालिकाध्यक्ष ने पालिका अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद | सहारनपुर, नगर पालिका परिषद देवबंद के सभासदों ने देवबंद पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग को ईद उल फितर के मौके पर ईदगाह सहित नगर में साफ़-सफाई एवं बिजली पानी व्यवस्था बेहतर बनाने को ज्ञापन दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग को सभासद डॉ वाजिद मलिक, शाहिद हसन, औसाफ़ सिद्दीक़ी, डॉ असलम अली, आसिफ लियाक़त आदि ने ईद उल फितर के मौके पर ईदगाह सहित नगर में साफ़-सफाई एवं बिजली, पानी व्यवस्था बेहतर बनाने को ज्ञापन दिया। जिसके बाद पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने नगर पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने ईद की नमाज को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और बताया कि ईदगाह मैदान के साथ ही उसके आसपास साफ-सफाई का कार्य बड़े स्तर पर जारी है। ईदगाह मैदान में नगर पालिका प्रशासन द्वारा खुद सफाई कराई जा रही है। ईदगाह और नगर में बिजली,पानी की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जा रहा है। जिससे आमजन की किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।