आंगनबाड़ी केंद्र पर पार्षद श्रीमती राठौर ने जन्माष्टमी मनाई
भगवान राधा कृष्ण की वेशभूषा में तैयार होकर आए बच्चे
Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, धार जन्माष्टमी पर्व पर वार्ड क्रमांक 12 में जयप्रकाश मार्ग स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर क्षेत्रीय पार्षद टीना विपिन राठौर ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ जन्माष्टमी उत्सव मनाया, कार्यक्रम में आंगनवाड़ी के बच्चे भगवान राधाकृष्ण की वेशभूषा में तैयार होकर आए पार्षद श्रीमती राठौर ने कृष्ण रूपी बच्चों का पूजन कर मटकी फोड़ कार्यक्रम किया उन्हें उपहार भेंट किए गए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने कहा कि यह कृष्णरूपी बच्चे हमारे भारत का भविष्य है, हम भगवान राम और कृष्ण के जीवन दर्शन करे, जिससे अपनी गौरवशाली सनातन संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान बच्चो में बाल्यावस्था से ही होने लगे । कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती संध्या शर्मा, गंगा प्रजापत रीना बौरासी, आशा राठौर, अयोध्याबाई इत्यादि सहित बच्चे व उनके परिजन शामिल हुए।