गर्भस्थ शिशु के समुचित विकास एवं जीवन रक्षा के लिए संतुलित पोषण आहार का सेवन जरूरी
365 गर्भवती महिलाओं को मिला विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश जैन ने बताया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भावस्था दौरान चिन्हित उच्च जोखिम महिलाओं को समुचित स्वास्थ्य उपचार एवं प्रभावी प्रबंधन हेतु स्त्रीरोग विशेषज्ञों द्वारा सिविल अस्पताल हटा सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच-परीक्षण, उपचार क्लीनिक में पहुंचकर निःशुल्क सेवायें दी गई। विशेष जांच क्लीनिक में पहंची 365 गर्भवती महिलाओं ने विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठाया। क्लीनिक दौरान आवश्यकता अनुसार गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच एवं मॉडरेट एनीमिक महिलाओं को आयरन सुक्रोज एवं एफ.सी.एम. इंजेक्शन भी लगाये गये।
विशेषज्ञों द्वारा स्वस्थ गर्भावस्था एवं सुरक्षित प्रसव के लिए महिलाओं को गर्भावस्था दौरान सेहतमंद बने रहने के लिए संतुलित पोषण आहार करने की सलाह देते हुए कहा गया कि संतुलित पोषण आहार से गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए आवश्यक ऊर्जा मिलती है और उसकी सामान्य वृद्धि भी सुनिश्चित होती है। मां के स्वस्थ, तंदुरूस्त बने रहने से प्रसव भी सुरक्षित होता है, जच्चा-बच्चा की जीवन रक्षा होती है, जच्चा-बच्चा सुरक्षित रहते है।
स्त्रीरोग विशेषज्ञों द्वारा एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मल्टीग्रेविडा, योनि से रक्तस्त्राव, हाथ पैरो में सूजन जैसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण कर समुचित उपचार सेवा दी गई। विशेषज्ञों द्वारा गर्भावस्था दौरान रखने वाली सावधानियों पर परामर्श एवं आयरन-कैल्शियम टेबलेट का भी वितरण किया गया। आयोजित क्लीनिक का अवलोकन जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश नामदेव, डॉ गौरव जैन, डॉ. सी.एस. पाण्डेय द्वारा किया गया।
सिविल अस्पताल हटा में वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता त्रिवेदी ने संस्था में पहुंची 102 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं समुचित उपचार सेवा दी, जिसमें 44 उच्च जोखिम वाली महिलाएं शामिल रहीं। जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच भी की गई। डॉ. श्रद्धा गंगेले ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बटियागढ में 46 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर समुचित उपचार सेवा दी। क्लीनिक दौरान एनिमिक महिलाओं को आयरन सुक्रोज भी लगाये गये। डॉ रवेन्द्र ठाकुर, ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटेरा में 36 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण-समुचित उपचार सेवाएं दी। वहीं पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. प्रियंका छाबड़ा ने गर्भवती महिलाओं का समुचित स्वास्थ्य परीक्षण-उपचार सेवा दी।
डॉ. पूर्वशी राय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जबेरा, तेन्दूखेड़ा में स्किल लैब प्रशिक्षित चिकित्सक डॉ. दीप्ति नामदेव एवं हिण्डोरिया में डॉ. ज्योति ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार सेवा प्रदान की।