CURATED BY – GAIURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, इण्डस्ट्रीयल इस्टेट में जिला उद्योग केन्द्र विभाग द्वारा बनाये जा रहे इन्टरलोकिंग, नाले एवं सडकों के निर्माण कार्य का आई.आई.ए. चेयरमैन पंकज गुप्ता के साथ उपायुक्त उद्योग वी.के. कौशल द्वारा निरीक्षण किया गया। इसके उपरान्त आई.आई. आफिस पंकज आफसैट पर उद्यमियों की समस्याओं को सुना गया। जिसमें आई.आई.ए. चेयरमैन पंकज गुप्ता ने मुख्य रुप से बिजली की समस्या से अवगत कराया कि पावर कट अत्यधिक होने से इण्डस्ट्रीज का चलना मुश्किल हो गया है। पूर्व चेयरमैन आई.आई.ए. दीपकराज सिंघल द्वारा कहा गया कि उद्यमियो को विभाग द्वारा नोटिस दिये जा रहे हैं जिसमें उन्हें प्रताडित न किया जाकर उनके द्वारा उद्योग चलाने में आ रही असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सम्पर्क किया जाना चाहिए कि यदि उनका उद्यम चल नहीं पा रहा है तो उसका क्या कारण है ताकि वह सुचारु रुप से चल सके।जिसमें उपायुक्त उद्योग ने उक्त नोटिस के सम्बन्ध में कहा कि इण्डस्ट्रीज में आई किसी भी बाधा को दूर किया जायेगा और उद्यमियों की समस्याओं का हल भी किया जायेगा। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गुप्ता, पूर्व चेयरमैन आई.आई.ए. विजय गिरधर, पूर्व चेयरमैन आई.आई.ए. जर्रार बेग, पूर्व चेयरमैन आई.आई.ए. अंकुर गर्ग, उप चेयरमैन शिवम सिंघल, सचिव कुणाल गिरधर, रोहित अग्रवाल (जे.जे.), अनुज सिंघल रहे तथा जिला उद्योग केन्द्र से रवि कुमार मौजूद रहे।