Madhya Pradesh
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
दूरसंचार क्रांति का बताया जनक
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विश्राम बाबा स्थित उर्वशी रेस्टोरेंट पर कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी व महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित की गई और उन्हें याद करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की।