Madhya Pradesh
कांग्रेस ने निकाली किसान न्याय यात्रा
सौंपा ज्ञापन
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, कांग्रेस ने रविवार को किसान न्याय यात्रा निकाली और राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। किसान न्याय यात्रा
कृषि उपज मंडी से शुरू हुई जिसमे किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए। न्याय यात्रा धोबी चौरहा, टंकी चौराहा होते हुए से बस स्टैंड परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई जहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि सोयाबीन का भाव 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल किया जाए। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर की जा रही अर्नगल बयान बाजी पर भी रोक लगाने की मांग की है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।