CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBE | CITYCHIEFNEWS

शिवहर, शिवहर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस के प्रमुख नेता व सांसद राहुल गांधी आज 54 साल के हो गए हैं। इस बाबत आईएनडीआईए गठबंधन के नेताओं ने हर्ष जताया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष नूरी बेगम, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद असद, राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान उर्फ शिवचंद्र पासवान, राजद नेता नवनीत कुमार झा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 54 में जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

बताया है कि 19 जून 1970 को दिल्ली में जन्मे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी का देश- दुनिया में इनकी अलग पहचान है।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुत्र,पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोता तथा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के परपोते राहुल गांधी देश के सबसे प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार के वंशज है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष नूरी बेगम ने बताया है कि राहुल गांधी का नारा है --- मैं नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। राहुल गांधी का मानना है कि नफरत, गुस्सा और इंसान हमें बर्बाद कर सकती है ।ध्रुव्रीकरण की राजनीति खतरनाक है।

जबकि राजद नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि राहुल गांधी वर्ष 2004 से राजनीति में आए और लगातार सांसद है। भारत जोड़ो आंदोलन के माध्यम से 2024 के लोकसभा चुनाव में आईएनडीआईए गठबंधन के डूबती नैया को पार दिलाई है।

ऐसे महान नेता के जन्मदिवस पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।