CURATED BY – RAM NARESH VAISHWAKARMA | CITYCHIEFNEWS

पन्ना, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के दिशा निर्देशन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमानगंज के तत्वाधान में गांधी चौक पुराना बस स्टैंड अमानगंज में आज दिनांक 26 अप्रैल 2025 को पन्ना जिला कांग्रेस संगठन सह प्रभारी माननीय भूपेंद्र राहुल जी की उपस्थिति में 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों के मारे जाने बेहद निंदनीय और दिल दहलाने वाली है हमले में शहीद दिवंगत आत्माओं को शांति हेतु ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमानगंज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कैंडल जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया पहलगाम में आतंकियों ने देश की एकता भाईचारे को निशाना बनाया बेहद निंदनीय उपस्थित कांग्रेस वक्ताओं ने भारत सरकार से मांग की हमले में निर्दोष शहीद आत्माओं को अमर शहीदो का दर्ज़ा दिया जाना चाहिए सरकार को ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है कांग्रेस पार्टी आम जनता सेना व सरकार के साथ खड़ी है जिसमें प्रमुख रूप से पन्ना जिला कांग्रेस संगठन सह प्रभारी माननीय भूपेंद्र राहुल ब्लाक कांग्रेस कमेटी अमानगंज अध्यक्ष भभूत सिंह राजपूत  नगरपरिषद अमानगंज उपाध्यक्ष सौरभ दुबे कांग्रेस पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजबहादुर पटेल पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद अमानगंज रामस्वरूप छिरौलया पूर्व पार्षद अश्विनी कुमार भटनागर कार्यवाहक ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जवाहरलाल पटेल  डॉ बलवान सिंह राजपूत  दिनेश पांडे मंडलम अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी बसीम खान सतीश दुबे सेक्टर अध्यक्ष अभिषेक दुबे कन्हैयालाल ताम्रकार पूर्व पार्षद मदारी आदिवासी  धूराम चौधरी बीरेंद्र खटीक आदि आम जनमानस उपस्थित रहे.