पलेरा में कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन
उद्घाटन के समय कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह गौर, गोविंद सिंह गौर, दिग्विजय सिंह गौर रहे मौजूद
Curated by – RUPESH JAIN | CITYCHIEFNEWS
पलेरा, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नगर में बुधवार को कांग्रेस के प्रत्याशी श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। स्थानीय छोटा बस स्टैंड के नजदीक कार्यालय उद्घाटन के मौके पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के नेता सुरेंद्र सिंह गौर, गोविंद सिंह गौर, दिग्विजय सिंह गौर ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी समर में उतरने को कहा। उन्होंने कहा कि पिछली हार से सबक लेते हुए हमें इस चुनाव में और मेहनत करने की जरूरत है। कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि कांग्रेस के लिए इस बार बहुत अच्छा मौका है। बैठक में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू राय ने भी मौजूदा समय में कांग्रेस के बेहतर मौका होने की बात कही और संगठित होकर श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर को जिताने की अपील की। कार्यालय उद्घाटन के उपरांत स्थानीय नगर के धीरज सोनी के निवास पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर का भव्य तुलादान किया गया। इस दौरान मौके पर क्षेत्रीय ग्रामीण जन मौजूद रहे।