CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, मुड़वारा से कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट मिथिलेश जैन ने किया नामांकन दाखिल सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का किया वादा। कटनी मुड़वारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट मिथिलेश जैन रैली के साथ नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए मिथिलेश जैन ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा विधायक ने क्षेत्रीय जनता के साथ धोखा किया है। जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता भटक रही है। कांग्रेस उम्मीदवार ने सिंधी समाज की पट्टो की समस्या को हल करवाने की बात कही। इस मौके पर बड़ी संख्या में रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।