CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सूक्ष्म, एवं लघु उद्यमों के भुगतान सम्बन्धी व्यवसायिक विवादों के निस्तारण हेतु राज्य सरकार द्वारा गठित मण्डलीय सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलीटेशन काउन्सिल की सुलह बैठक में 34 सन्दर्भों में सुलह के प्रयास किये गये।सदस्य- सचिव/संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीमती अन्जू रानी ने बताया कि काउन्सिल द्वारा 05 सन्दर्भों में 35.13 लाख रुपए के भुगतान हेतु पक्षकारों के मध्य समझौता कराया गया, जिसमें से 04 सन्दर्भकर्ताओं को 31.43 लाख का भुगतान कराया गया। बैठक में अनुपम गुप्ता,सदस्य/प्रतिनिधि लघु उद्योग भारती, प्रमोद मिगलानी, सदस्य/प्रतिनिधि आई0आई0ए0 एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक, प्रवीण जमुआर ने प्रतिभाग किया।