CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

देवबंद, आई.आई.ए. की मासिक बैठक के. एल. जनता इण्टर कॉलेज में आयोजित हुई। बैठक में चैप्टर चेयरमैन पंकज गुप्ता ने इण्डस्ट्रीयल इस्टेट में उद्योग विभाग द्वारा बनाई जा रही सडकों एवं नालों के कार्य को ठेकेदार द्वारा शिथिल गति से करने के चलते पानी की निकासी नहीं हो पाने पर चिंता व्यक्त की गई। बरसात में पानी फैक्ट्रियों के अन्दर आ जाता है जिसके चलते बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही उद्योग विभाग से सम्पर्क कर कार्य को अतिशीघ्र सम्पन्न कराने के लिए कहा जायेगा।  बैठक में आई.आई.ए. के सदस्यों की संख्या बढोतरी पर भी जोर दिया गया ताकि आई.आई. ए. देवबन्द और अधिक मजबूती के साथ कार्य कर सके। इस दौरान डा. आर.पी. खोराना, देवीदयाल शर्मा एड., अमन भसीन नए सदस्यों का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में पूर्व चेयरमैन दीपकराज सिंघल ने कहा कि आई.आई.ए. उद्यमियों का एक बहुत ही मजबूत संगठन है जो उद्यमियों की समस्याओं का निवारण कराने में सक्षम है।
सचिव कुणाल गिरधर ने इण्डस्ट्रीयल इस्टेट में पुलिस गश्त साइड वाली फैक्ट्रियों की रोड पर भी कराने की मांग की गई क्योंकि असामाजिक तत्व रात्रि में घूमते रहते हैं जिससे किसी भी अप्रिय।घटना की उद्यमियों को आशंका बनी रहती है। पूर्व चेयरमैन जर्रार बेग ने कहा कि नये सदस्यों के आने से आई.आई.ए. और भी मजबूती के साथ कार्य करेगा। बैठक में पूर्व चेयरमैन विजय गिरधर, पूर्व चेयरमैन अंकुर कंसल, उप चेयरमैन शिवम सिंघल, कोषाध्यक्ष सचिन छाबडा, पुनीत बंसल, अश्वनी मित्तल, अंकित गर्ग, ऋषि कपूर, प्रवीण धीमान आदि उद्यमी शामिल रहे।