मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को शिवपुरी जिले में होने वाले मतदान की तैयारियों में पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था
शिवपुरी में 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान में 12 लाख 87 हजार से अधिक मतदाता भाग लेंगे
मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा शिवपुरी जिले की 5 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेद है जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस फोर्स, बीएसफ फ़ोर्स ,आर्म्स फोर्स और सीएएफ फोर्स लगाई गई जिससे किसी प्रकार की कोई घटना घटित न हो । 17 नवंबर को होने वाले मतदान में शिवपुरी जिले की पाँचों विधानसभा सीटों के 1488 मतदान केंद्रों पर 12 लाख 87 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे अगर बात की जाए शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र 25 की तो यहाँ 294 मतदान केंद्र बनाये गए हैं जहाँ 1 लाख 34 हजार 780 पुरूष मतदाता और 1 लाख 23 हजार 242 महिला मतदाता तथा 9 अन्य कुल 2 लाख 58 हजार 31 मतदाता हैं जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।